फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drain not started yet water overflowing from manhole

Yamuna Nagar News: ड्रेन शुरू नहीं फिर भी मेनहोल से ओवरफ्लो हो रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Drain not started yet water overflowing from manhole

विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से अमरुत योजना के तहत कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी एसटीपी तक डाली जा रही स्टॉर्म ड्रेन के मामले के संबंध में उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य स्थानीय निवासियों के साथ शुक्रवार को डीसी दरबार पहुंचे। उन्होंने डीसी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पांच फीट चौड़ी ड्रेन बाईपास के पास अधूरी हैं, जिसके ट्रायल व शुरू होने से पहले ही मेन होल से पानी ओवरफ्लो होकर निकल रहा है और महाराणा प्रताप (कमानी) चौक के निकट और टैगोर गार्डन में भर रहा है। उन्होंने डीसी को शिकायत देकर मामले की जांच और समस्या के समाधान की मांग की।
जानकारी के अनुसार नगर निगम कन्हैया साहिब चौक से जम्मू कॉलोनी के एसटीपी तक स्टॉर्म ड्रेन का काम अमृत (अटल मिशन रेजुवेनशन एंड ट्रांसपोर्टेशन) योजना के तहत करवा रहा है। ड्रेन के जरिए जगाधरी से आ रहे बड़े नाले का पानी यमुनानगर की कॉलोनियों के बजाय आउटर में पुराने एनएच-73 पर ड्रेन डाल डायवर्ट करना था। जिससे बारिश के दिनों में क्षमता से अधिक पानी आने पर नाला ओवरफ्लो होकर यमुनानगर की कॉलोनियों में जलभराव की वजह ना बने। इसके लिए 4500 मीटर लंबी ड्रेन का काम 24 फरवरी 2019 को शिलान्यास हुआ। इस काम को पहले 15 अगस्त 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था, पर बार बार समय अवधि बढ़ाने के बावजूद अधूरा है। इससे पहले ही आसपास के लोगों ने ड्रेन के काम पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन

जलभराव के साथ धंस रहे सड़क के किनारे
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टॉर्म ड्रेन के मेन होल से पानी ओवरफ्लो होने से महाराणा प्रताप (कमानी) चौक समीप एरिया सहित टैगोर गार्डन में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा रिसोर्ट के सामने सड़क के किनारे धंस गए हैं। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष महेंद्र मित्तल की अगुवाई में शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। यहां की हालात का जायजा लेने के बाद वे मामले की शिकायत देने जिला सचिवालय में डीसी के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीसी को पूरा मामला बताया और जांच की मांग की। महेंद्र मित्तल ने डीसी से कहा कि पानी निकासी के लिए ड्रेन पर करोड़ों खर्च किए गए, पर इससे पानी निकासी तो दूर उल्टा जलभराव की दिक्कत हो रही है। क्योंकि निवासियों के मुताबिक गत दिनों हुई भारी बारिश में ड्रेन के मेन होल से पानी ओवरफ्लो हुआ और आसपास जलभराव की दिक्कत बनी। जबकि अभी ड्रेन का का बाईपास के पास अधूरा है और इसका ट्रायल व चालू भी नहीं किया गया है। ऐसे में पांच फीट चौड़ी ड्रेन से पानी कैसे बाहर आ रहा है। इस मामले में जांच व कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, संदीप गांधी, विपिन गुप्ता, सुमन वाल्मीकि, संजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, चेतन भिक्षु, राजीव कटारिया, दीपक कपूर, कपूर ट्रैडर्स, पंकज, दीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed