फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drain construction in Bhutamajara is in limbo since three months

Yamuna Nagar News: भूतमाजरा में तीन माह से अधर में नाला निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drain construction in Bhutamajara is in limbo since three months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-18 में गांव भूतमाजरा के लोग तीन माह से अधर में लटके नाले के निर्माण से दुखी हैं। आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। एक ओर गांव में जल निकासी ठप है, वहीं घरों के आगे गंदा पानी और फिरनी के रास्ते मलबा फैला है। मांग है कि नगर निगम जल्द निर्माण कार्य पूरा कर समस्या से राहत दिलाए।
गांव के दिनेश पंजेटा, सुदेश पंजेटा, अंजु पंजेटा, नीलम, राजकुमारी, विमला, मंजीत, मीना, सलिंद्रो, संतोष, डिंपल ने बताया कि तीन माह पहले गांव में नाले के निर्माण के लिए खोदाई हुई थी। इसके बाद गांव में कुछ लोगों ने अपने घर के आगे से नाला निकाले जाने का विरोध कर दिया। इसके बाद से नाले का निर्माण कार्य रुका है।
विज्ञापन

तब से गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। घर से गंदे व घरेलू उपयोग के पानी की निकासी ठप है। घरों के बाद गंदा पानी भरा है, जिससे दुर्गंध के साथ मक्खी-मच्छर की समस्या है। गंदे पानी के भराव से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारी का भी खतरा है। गंदे पानी के अधूरे निर्माण व फिरनी के रास्ते फैले मलबे से आते-जाते समय बच्चों सहित कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर निगम के अफसरों को सूचित किया था, पर नाले का निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ा। उनकी मांग है कि नगर निगम अफसर जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा कराएं, जिससे गांव के लोगों को इस कारण हो रही परेशानियों से छुटकारा मिले।
मामले का पता करेंगे। इस बारे संबंधित अफसर को निर्देश देंगे कि जो भी उचित कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाए।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed