फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DPS Under-14 team becomes football champion

Yamuna Nagar News: डीपीएस की अंडर-14 टीम बनी फुटबॉल चैंपियन

Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
DPS Under-14 team becomes football champion
प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ कोच व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भारतीय विद्यालय खेल महासंघ (एसजीएफआई) की जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल की अंडर-14 फुटबॉल टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के की टीम ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता 16 सितंबर को संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में हुई। मुकाबलों में डीपीएस के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में डीपीएस की ओर से आठवीं के विराज भगत और अभिषेक शर्मा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खेलते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। जिलास्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद डीपीएस की अंडर-14 टीम अब एसजीएफआई की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन रामनिवास गर्ग और प्राचार्या पूर्णिमा वाधवा ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को बधाई दी। गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टीम कोच अमित राणा ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ तकनीकी प्रशिक्षण और खेल रणनीतियों का मार्गदर्शन दिया। खिलाड़ियों ने भी निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed