{"_id":"69dbffc744a2151e4d0844b6","slug":"dpr-sent-for-approval-the-wait-for-the-new-building-of-the-corporation-will-end-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-154262-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी, निगम के नए भवन का खत्म होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी, निगम के नए भवन का खत्म होगा इंतजार
Mon, 13 Apr 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
डीसी कैंप आवास के सामने इसी जगह पर बनेगा नगर निगम का नया भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहरवासियों को अब नगर निगम के अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम का नया आधुनिक भवन बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
डीसी कैंप कार्यालय के सामने प्रस्तावित इस भवन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और मंजूरी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजा गया है। विभाग से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
करीब सवा दो एकड़ भूमि पर बनने वाले इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह जमीन शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मार्केट कमेटी से खरीदी है। भवन के निर्माण पर करीब 90 से 98 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि यह नया परिसर यमुनानगर और जगाधरी, दोनों शहरों के बीच स्थित होगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के लोगों को समान रूप से सुविधा मिलेगी। डीपीआर के अनुसार भवन को दो ब्लॉकों में विकसित किया जाएगा। ए ब्लॉक पांच मंजिला और बी ब्लॉक चार मंजिला होगा। दोनों ब्लॉकों में अलग-अलग पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो। इसके अलावा भवन में सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। नए भवन में मेयर, पार्षदों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे।
साथ ही लोगों के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे अपने कार्य आसानी से और बिना परेशानी के एक ही स्थान पर कर सकें। वर्तमान में नगर निगम के तीन अलग-अलग कार्यालय शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। एक कार्यालय शहीद भगत सिंह चौक से आगे रेलवे स्टेशन रोड पर, दूसरा भाई कन्हैया साहिब चौक और तीसरा जगाधरी में स्थित है। इन तीनों कार्यालयों के अलग-अलग स्थानों पर होने के कारण लोगों को अक्सर एक कार्य के लिए कई बार अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
कई बार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में भेजे जाने के कारण समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी इस बिखरी हुई व्यवस्था से परेशान हैं।
विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग स्थानों पर होने से समन्वय में भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा मौजूदा तीनों कार्यालयों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। नए भवन के निर्माण के बाद इन सभी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।