फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dozens of huts burnt due to fire in Baloli village

Yamuna Nagar News: बलौली गांव में आग लगने से दर्जनों गुहारे जले

Sun, 09 Jun 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Dozens of huts burnt due to fire in Baloli village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। खंड के बलौली गांव में शनिवार को दर्जनों गुहारों में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि उसे काबू करने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां बुलानी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारे गुहारे जल कर राख हो चुके थे।
आग को फैलता देख आसपास रहने वाले लोग भी काफी डरे हुए थे। क्योंकि हर किसी को आग का आबादी की तरफ फैलने का खतरा बना हुआ था। दमकल विभाग के कर्मचारी सतनाम सिंह ने बताया कि उनको जैसे ही बलौली गांव में आग लगने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आग ज्यादा भड़क गई थी इसलिए तीन गाड़ियों को और मौके पर बुलाया गया। जहां पर यह आग लगी वहां पर सैकड़ों की संख्या में गुहारे मौजूद थे। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग भयंकर रूप धारण कर सकती थी और गांव की ओर भी रुख कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed