फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dowry harassment in 11 cases

दहेज उत्पीड़न में 11 पर केस

Thu, 24 Jul 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 24 Jul 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment in 11 cases
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गांव नयावाली निवासी गुड्डी ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल, 2008 को हुई थी।

शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के शाम लाल, नरेश, सुरेश, पंकज, प्रेमो देवी व जीतो ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, फर्कपुर पुलिस ने शिवपुरी कालोनी निवासी पूजा शर्मा की शिकायत पर उत्तराखंड निवासी संजीव, अमली, पृथ्वीराज, रोहिणी व चंद्रमोहन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed