{"_id":"657a1b56117fd0f87b06d076","slug":"doubt-over-tomorrows-nani-sadan-meeting-agenda-not-sent-to-councilors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-10548-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कल की ननि सदन बैठक पर संशय, पार्षदों को नहीं भेजा गया एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कल की ननि सदन बैठक पर संशय, पार्षदों को नहीं भेजा गया एजेंडा
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर जगाधरी सदन की बैठक पार्षदों को पहले 13 फिर 15 जनवरी यानी कल की बताई गई, पर इसके एक दिन पहले भी पार्षदों को बैठक के एजेंडे की प्रति नहीं भेजी गई। यह देख पार्षद असमंजस में हैं कि बैठक होगी या नहीं। अगर बैठक होती है, तब विपक्षी पार्षद इसी मुद्दे पर बैठक में हंगामे की तैयारी में हैं। उनका आरोप है कि पूरे कार्यकाल में सदन बैठक के नियम तय नहीं हो पाए हैं।
हर माह बैठक कराने की मांग को नजरअंदाज कर कई माह में बैठक होती है और उसमें भी पार्षदों को एजेंडे की प्रति समय पर नहीं मिलती। इसके अलावा बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी, सड़कों सहित पिछली बैठकों में प्रस्ताव मंजूर होने के बावजूद भी अधूरे पड़े कामों पर विपक्षी पार्षद विरोध करने का मन मना चुके हैं। उधर, नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि संबंधित अफसर से मामले का पता कर जो कार्रवाई बनेगी, वह अमल में लाएंगे।
शहर के प्रति गंभीर नहीं मेयर व अफसर
वार्ड-4 से कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर व निगम अफसर शहर के प्रति गंभीर नहीं है। तभी सदन के पूरे कार्यकाल में सदन बैठक कितने अंतराल पर होगी और उससे पहले एजेंडे की प्रति पार्षदों को कितने समय पहले दी जाएगी, यह नियम तय नहीं हो पाए। अब पहले 13 फिर 15 दिसंबर की सदन बैठक बताकर प्रस्ताव मांगे गए, पर एक दिन पहले भी बैठक के एजेंडे की प्रति नहीं भेजी गई। यह बैठक आखिरी हो सकती है, इसलिए इसमें अब तक की बैठकों के अधूरे प्रस्तावों का हिसाब लेंगे। जिन कामों में मनमानी हो रही है, उन्हें भी बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन
नए नहीं तो पुराने कामों का लेंगे जवाब
वार्ड-13 से कांग्रेसी पार्षद निर्मल चौहान ने कहा कि 15 दिसंबर की बताई गई बैठक का एक दिन पहले भी एजेंडा पार्षदों को नहीं दिया गया। बिना एजेंडे के बैठक का औचित्य नहीं है। अगर ऐसा होता भी है तो भी बैठक में पुराने मंजूर कराए कामों पर जवाब लेंगे। क्योंकि पिछली बैठकों के ज्यादातर प्रस्तावों पर काम शुरू नहीं हुए या अधूरे ही हैं।
स्ट्रीट लाइटों का मुद्दे पर मांगेंगे जवाब
वार्ड-3 से कांग्रेसी पार्षद हरमीन कोहली ने कहा कि सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर मेयर व अफसरों से जवाब मांगेंगे। पहले भी सदन में मोमबत्ती दिखाकर विरोध कर चुके हैं, पर उसके बाद भी न तो वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लग पाई हैं और न ही पुरानी लाइटें रिपेयर हो रही हैं। इससे वार्ड के अधिकांश क्षेत्र में अंधेरा रहता है। वार्ड के लोग शिकायत लेकर पहुुंचते हैं, पर अफसर बार-बार स्ट्रीट लाइट रिपेयर का सामान न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।