{"_id":"68ebf2ff48d2a8cd13030e1b","slug":"donation-money-stolen-from-goga-madi-temple-and-cash-stolen-from-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145267-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी मंदिर से दानराशि व दुकान से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी मंदिर से दानराशि व दुकान से नकदी चोरी
Sun, 12 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव मंडोली में गोगा माडी मंदिर से दानपात्र तोड़ दस हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली गई, वहीं थाना सेक्टर-17 क्षेत्र के विशाल नगर में दुकान से 25 हजार की नकदी चोरी हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गांव मंडोली निवासी रितू ने बताया कि गांव के गोगा माडी मंदिर में नौ अक्तूबर की दोपहर दो से शाम चार बजे के बीच चोरी की घटना हुई। इस दौरान मंदिर का दानपात्र तोड़ दस हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली गई। मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता लगा तो पुलिस को शिकायत दी।
उधर, विशाल नगर निवासी पूनम ने बताया कि उनकी कॉलोनी में दुकान है, जहां से दस अक्तूबर की शाम गल्ले से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। आसपास काफी तलाश करने पर भी नकदी नहीं मिली। तब किसी अज्ञात द्वारा चोरी किए जाने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
अन्य मामले में थाना फर्कपुर क्षेत्र के गांव खेड़ी रांगडान स्थित एक फ्लैट से ताला तोड़कर बिजली की फिटिंग के तार व सीवरेज के ढक्कन चोरी कर लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव कैल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि खेड़ी रांगडान में उनके फ्लैट पर वह 11 अक्तूबर को पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।