फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Documents burnt in fire at Bilaspur post office

Yamuna Nagar News: बिलासपुर डाकघर में आग लगने से दस्तावेज जले

Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Documents burnt in fire at Bilaspur post office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। डाकघर बिलासपुर में सोमवार रात रात रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही पोस्ट मास्टर ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलते ही डाकघर के निरीक्षक अनुराग कुमार सोनकर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पोस्ट मास्टर अमर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार शाम को डाकघर का काम निपटा कर घर चले गए थे। रात को नौ बजे फोन पर राहगीरों को सूचना दी कि डाकघर में आग लगी है। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और डाकघर को खोलकर अंदर पहुंचे। इस पर पता चला कि पोस्ट आफिस में रखे एक टेबल पर पड़े कुछ कागजात में आग लगी है। उन्होंने तुरंत आग बुझाई।
विज्ञापन

आग लगने से पोस्ट आफिस में रखे कुछ जरूरी कागजात व टेबल जल गया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चला है। डाकघर निरीक्षक अनुराग ने बताया कि आग लगने से कुछ कागजात जल गए है। जांच के बाद कागजात को दुबारा जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed