फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors will go on strike from tomorrow if their demands are ignored

Yamuna Nagar News: मांगों की अनदेखी पर डॉक्टर कल से करेंगे हड़ताल

Wed, 24 Jul 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Doctors will go on strike from tomorrow if their demands are ignored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्पेशलिस्ट कैडर लागू करने, वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती पर रोक लगाने सहित अन्य लंबित मांगों से संबंधित कोई पत्र अभी तक सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। 25 जुलाई तक का समय हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन की ओर से दिया गया था। अब यह समय पूरा होने में एक दिन शेष है। जिसको लेकर डाक्टर हड़ताल पर जाने की तैयारी में है।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिस एसोसिएशन के जिला प्रधान डाॅ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि 18 जुलाई को एसोसिएशन व सरकार के बीच सहमति बनी थी कि एसीपी, इन सर्विस पीजी बांड एक करोड़ से 50 लाख रुपये करने का नोटिफिकेशन 25 जुलाई से पहले आ जाएगा। इसके अलावा सहमति बनी थी कि लगभग 150 एसएमओ की पोस्ट रूटीन प्रमोशन से भरने के लिए वन टाइम रिलेक्ससेशन का अप्रूवल व तीन हजार रुपये प्रति माह कन्वेंस अलाउंट का अप्रूवल भी दिया जाएगा। इन पर अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। संगठन कभी भी हड़ताल के पक्ष में नहीं है, लेकिन लंबे समय से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। यदि यह नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो चिकित्सक 25 जुलाई को हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed