फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors' strike continues, patients' troubles increase, return without treatment

Yamuna Nagar News: चिकित्सकों की हड़ताल जारी, मरीजों की बढ़ी परेशानी, बिना इलाज के लाैटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Doctors' strike continues, patients' troubles increase, return without treatment
सहायता ​शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। जिला में एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में चिकित्सकों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। 94 में से 74 चिकित्सक हड़ताल पर रहे। 20 चिकित्सक ही उपस्थित रहे। वहीं सिविल सर्जन ने 71 चिकित्सकों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। इन चिकित्सकों ने छुट्टी की अर्जी भेजी थी।
विज्ञापन

प्रोबेशन पीरियड पर चल रहे 25 में से 21 चिकित्सक भी हड़ताल पर चले गए हैं। इसलिए इन सभी को भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग तो दावा कर रहा है कि ओपीडी में आए मरीजों का पूरा उपचार हो रहा है। वहीं सच्चाई यह भी है कि बाहर से आए ज्यादातर डॉक्टर केवल मरीजों की पहली पर्ची पर लिखी दवा को ही रिपीट करते दिखे। इससे मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की हड़ताल से अस्पताल में भर्ती मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। एक तो मरीजों का रूटीन चेकअप नहीं हो रहा है। दूसरा जो डॉक्टर भर्ती हैं उन्हें देखने के लिए एक दिन कोई डॉक्टर आ रहा है तो दूसरे दिन दूसरा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मरीज को पता ही नहीं चल रहा कि उनकी बीमारी में कितना सुधार है। क्योंकि जो डॉक्टर चेकअप के लिए आते हैं वह अलग-अलग राय देते हैं। वहीं जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं उनके ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। दो दिनों में जिला नागरिक अस्पताल में 151 एक्सरे, 15 अल्ट्रासाउंड, 25 डायलिसिस, सात पोस्टमार्टम, 11 मेडिकल, 55 इमरजेंसी चेकअप, जिलेभर में 3644 ओपीडी हुई है। ओपीडी प्रभावित न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आयुष विभाग से 13 डॉक्टर, एमएम मुलाना से 19, एनएचएम के 26 और ईएसआई से 7 डॉक्टरों को बुलाया है। संवाद हड़ताल की वजह से जिले में ओपीडी काफी घट गई है। दो दिनों में जिलेभर में केवल 3644 मरीजों की ही ओपीडी हो पाई है। ओपीडी में 10 से 15 प्रतिशत की कमी हो गई है। जिला नागरिक अस्पताल में 46 में से 33, जगाधरी अस्पताल में 15 में से 13, हुडा डिस्पेंसरी में एक में से एक, सीएचसी प्रतापनगर में तीन में से तीन, सरस्वतीनगर में दो में से दो, रादौर में पांच में से तीन, नाहरपुर में चार में से चार, छछरौली में तीन में से तीन, व्यासपुर में 10 में से 9, अकबरपुर में तीन में से तीन डॉक्टर हड़ताल पर रहे।

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

सहायता शिविर के दौरान मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed