फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Doctors, staff, patients and attendants performed yoga.

Yamuna Nagar News: चिकित्सक, कर्मचारियों के साथ मरीजों व तीमारदारों ने किया योग

Thu, 04 Jun 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors, staff, patients and attendants performed yoga.
सिविल अस्पताल में योगाभ्यास करते कर्मचारी व अन्य लोग। प्रवक्ता
जगाधरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नागरिक व उपनागरिक अस्पताल के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिविर लगाया गए। शिविरों में चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मरीजों व तीमारदारों ने भी योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी को योगाभ्यास का प्रोटोकॉल समझाया गया। वहीं, लोगों को योग नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश के नेतृत्व में चलाया गया। शिविर के दौरान आयुष विभाग के योग सहायकों ने प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिलेभर में लगातार योग गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसे लेकर स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और उपचार के लिए आए लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल यमुनानगर में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वहीं, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकारियों व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में योगाभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग व वृक्षारोपण दोनों को आवश्यक बताया। डॉ. रजनीश ने बताया कि योग दिवस की तैयारियों के तहत चार जून को जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी योगा शिविर लगाया जाएगा। संवाद

सिविल अस्पताल में योगाभ्यास करते कर्मचारी व अन्य लोग। प्रवक्ता

सिविल अस्पताल में योगाभ्यास करते कर्मचारी व अन्य लोग। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed