फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   doctor of ultrasound center accused of negligence

अल्ट्रासाउंड केंद्र के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
doctor of ultrasound center accused of negligence
बिलासपुर। कस्बा की बेदी कॉलोनी निवासी शुभांगी ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि जब वह गर्भवती थी तब उसने एक अल्ट्रासाउंड केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराया था। जबकि उस समय डॉक्टर ने जच्चा व बच्चे की रिपोर्ट ठीक दी थी। मगर 30 मई को दोबारा चैकअप के दौरान जगाधरी के एक अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्र से अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसने अपनी रिपोर्ट में बच्चे की रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

कुछ दिन के बाद सिविल अस्पताल जगाधरी में डिलीवरी हुई। डिलीवरी के समय बच्चे का जो ट्यूमर शरीर पर था वह टूट गया था। जिसके कारण बच्चे का नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इस बारे में जब संबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक से बात करना चाहा तो उसने मना कर दिया। महिला का आरोप है अल्ट्रासाउंड केंद्र के डॉक्टर ने उस दौरान सही तरीके से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नहीं देने में लापरवाही बरती है। इस पर उसने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed