फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not give your account details to unknown persons: SP

अनजान व्यक्ति को न दें खाते की जानकारी : एसपी

Thu, 03 Jul 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Do not give your account details to unknown persons: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने साइबर ठगी से बचने को एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि फोन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते संबंधी जानकारी साझा न करें और न ही ओटीपी की जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी, ईडी या सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग करता है तो सावधान हो जाए, क्योंकि ऐसा करने पर आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते है। कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग नहीं करता।
विज्ञापन

यदि कोई ऐसा कर रहा है तो निश्चित तौर पर वह साइबर अपराधी है जो आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बनाना चाहता है। वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा अलग अलग प्रकार के तरीके अपनाते हुए लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आमजन सावधान रहें और अनजान व्यक्ति की बातों में आकर रुपयों की ट्रांसफर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि आमजन साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें ताकि साइबर फ्रॉड की राशि को तुरंत फ्रीज किया जा सके। साइबर ठगों द्वारा पीड़ित के पास फोन कर डराया धमकाया जाता है व फोन कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर करने की बात कही जाती है। साइबर ठग सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी अरेस्ट वारंट जारी कर पीड़ित को डराते व धमकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed