{"_id":"68166820a9ed9f6bd10d9ed7","slug":"divyanka-chaudhary-will-prepare-players-by-becoming-an-athlete-coach-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137156-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एथलीट कोच बनकर दिव्यांका चौधरी तैयार करेंगी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एथलीट कोच बनकर दिव्यांका चौधरी तैयार करेंगी खिलाड़ी
Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले से अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिव्यांका चौधरी जल्द अपने जैसे दूसरे खिलाड़ी तैयार करेंगी। इसके लिए दिव्यांका कोच बनने की राह में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। दिव्यांका का पंजाब के पटियाला में कोच बनने के लिए डिप्लोमा पूरा होने वाला है। दिव्यांका ने बताया कि कोच बनने के बाद भी अपना खेल जारी रखूंगी। साथ ही कोचिंग से अपने जैसे खिलाड़ी तैयार करूंगी। तेजली गांव समीप सुंदरनगर पार्ट-2 निवासी 25 वर्षीय दिव्यांका चौधरी के राष्ट्रीय स्तर पर आठ वर्षों में 15 पदक हैं। राज्य व जिला स्तर पर भी सैकड़ों पदक हैं। ये सभी पदक 21 व 42 किलोमीटर की मैराथन के हैं। दिव्यांका का ओलंपिक में देश के लिए खेलने व पदक जीतने का सपना है।
यही ठान खेल अभ्यास जारी है। साथ ही कोच बनकर अपने जैसे अन्य खिलाड़ी तैयार करने का भी इरादा है। दिव्यांका ने बताया कि कोच बनने के लिए पंजाब के पटियाला से डिप्लोमा लगभग पूरा होने वाला है। इसके बाद कोच बनने का प्रयास रहेगा। कोच बनने पर दूसरे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ अपना खेल अभ्यास जारी रख अलग-अलग स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी भी सुबह-शाम अभ्यास जारी है। उम्मीद है कि बेहतर काम कर सकूंगी।
ये हैं बड़ी उपलब्धियां
10 जनवरी 2021 को बांग्लादेश के ढाका में हुई साउथ एशियन मैराथन में कांस्य पदक।
24 फरवरी 2019 को नेशनल मैराथन में रजत पदक।
10 फरवरी 2019 को गुरुग्राम की मैराथन में स्वर्ण पदक।
25 अगस्त 2019 को हैदराबाद की मैराथन में कांस्य पदक।
15 जनवरी 2017 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुई 51वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
20 जनवरी 2019 को मथुरा में हुई 53वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
24 से 28 नवंबर 2018 को बैंगलोर में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हाफ मैराथन में कांस्य पदक।
19 नवंबर 2017 को कुरुक्षेत्र में हुई दस किमी. रन में रजत पदक।
9 फरवरी 2020 को गुरुग्राम में हुई मैराथन में रजत पकद।
1 मार्च 2020 को गुवाहाटी में हुई मैराथन में स्वर्ण पदक।
19 दिसंबर 2021 को हैदराबाद में हुई मैराथन में कांस्य पदक।
18 जनवरी 2019 को यमुनानगर में हुई मैराथन में स्वर्ण पदक।
21 नवंबर 2019 को इंटर कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी मैराथन में स्वर्ण पदक।
28 नवंबर 2021 को इंटर कॉलेज पंजाब यूनिवर्सिटी मैराथन में स्वर्ण पदक।