फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Divorced woman raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Divorced woman raped on the pretext of marriage
जठलाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जठलाना के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2016 में वह शहर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। उसका अपने पति से तलाक हो गया है। इस दौरान अस्पताल में ही उसकी मुलाकात अमृतपाल सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी कर लेगा। वह आरोपी की बातों में आकर उसके साथ उनके घर पर रहने लगा। यहां पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह आरोपी को शादी करने के लिए कहती तो आरोपी शादी करने से मना कर देता। 15 नवंबर को आरोपी उसके घर पर आया। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि पुलिस ने मामले में आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed