फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District police failed, STF caught the shooter

Yamuna Nagar News: जिला पुलिस रही नाकाम एसटीएफ ने पकड़ा शूटर

Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
District police failed, STF caught the shooter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में एक बार फिर नाकाम साबित हुई। बीच शहर वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर में घूमते रहे। इसके बाद आराम से फरार हो गए। पुलिस के हाथ उन तक नहीं पहुंचे। अंबाला एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को काबू किया तो यमुनानगर पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद दूसरे आरोपी को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

बीते छह फरवरी को नोनी राणा के शूटरों ने कालिंदी कालोनी में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। चार दिन जांच करने के बाद पुलिस ने 10 फरवरी को केस दर्ज किया था। इसके बाद बदमाशों की तलाश में जिले की अलग-अलग टीमों को लगाया गया था। साथ ही करनाल और अंबाला पुलिस को भी शूटरों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को अंबाला एसटीएफ और कुरुक्षेत्र सीआईए-2 की टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी को काबू किया। लाडवा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, यमुनानगर पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed