{"_id":"682b75fe61743b04fa01cad5","slug":"district-level-swimming-competition-next-month-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137970-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता अगले महीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता अगले महीने
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल पर तैराकी अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला तैराकी संघ की ओर से जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जून में प्रस्तावित है। एक ओर संघ की इसकी तैयारियों में जुट गया है, दूसरी ओर खिलाड़ी भी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर सभी श्रेणियों में करवाई जानी है।
संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की तिथि मई के अंत या जून माह के शुरुआती दिनों में घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जून में स्कूल व काॅलेज की छुट्टियां होती हैं। ऐसे में खिलाड़ी तैराकी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। पिछले साल जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार 400 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।
चार श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता
महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता महिला पुरुष दोनों वर्गों में करवाई जाएगी। इमसें खिलाड़ियों की आयु वर्ग के अनुसार चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में आठ साल तक तैराक शामिल होंगे। इसमें वर्ष 2017 में जन्म वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। दूसरी श्रेणी आठ-नौ आयु वर्ष की है। इसमें साल 2015-16 में जन्मे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। तीसरी श्रेणी 10-11 आयु वर्ष और 2013-14 साल वाले खिलाड़ियों की है। चौथी श्रेणी में 13-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों की रखी गई है। इसमें वर्ष 2011-12 में जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पांचवीं श्रेणी में 15 से 17 साल के तैराक होंगे। जिनका जन्म 2008 से 2010 के बीच हुआ है।
विज्ञापन
ये होंगी स्पर्धाएं
- फ्री स्टाइल में 50, 100 और 200 मीटर
- ब्रैक स्ट्रोक में 50, 100 और 200 मीटर
- ब्रेस्ट स्ट्रोक में 50, 100 और 200 मीटर
- बटरफ्लाई में 50 और 100 मीटर