फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District-level cricket tournament postponed again due to rain

Yamuna Nagar News: बारिश से जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फिर से स्थगित

Fri, 04 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
District-level cricket tournament postponed again due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता मौसम की मार के कारण लगातार तीसरे दिन स्थगित करनी पड़ी। मंगलवार को मैचों के दौरान बारिश शुरू होने से मैदान में पानी भर गया था। इसके बाद बुधवार को भी मैदान खेलने लायक नहीं हो सका। वीरवार को हुई कुछ देर की बारिश ने पिच की स्थिति फिर खराब कर दी।
अब शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रतियोगिता कराने की तैयारी की है। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के मैदान में पानी भरा होने के कारण शुक्रवार के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी के मैदान में करवाने की योजना बनाई गई है। विभाग की कोशिश है कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता जल्द पूरी कर खिलाड़ियों की टीम का चयन किया जा सके।
विज्ञापन

दरअसल खेल विभाग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तारीख भी नजदीक आ गई है। राज्यस्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जानी है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता पूरी होने के बाद ही जिले की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजी जा सकेगी। ऐसे में लगातार खराब मौसम के कारण विभाग के सामने प्रतियोगिता समय पर पूरी कराने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मैचों के बीच बारिश होने और बुधवार को भी मैदान की स्थिति खेलने योग्य नहीं होने के कारण मुकाबले नहीं हो सके। वीरवार को कुछ देरी से हुई बारिश ने पिच को दोबारा खराब कर दिया। इसके चलते आयोजकों को खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गुणवत्ता को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।

जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग की जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय विद्यालय खदरी के मैदान में कराने की योजना है। यदि बारिश होती है या मौसम खराब रहता है तो प्रतियोगिता को फिर स्थगित करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed