फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District hospital got 13 new doctors, two ultrasound machines

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल को 13 नए चिकित्सक, दो अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं

Tue, 05 Aug 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
District hospital got 13 new doctors, two ultrasound machines
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुननगर। जिला नागरिक अस्पताल को 13 नए चिकित्सक मिले हैं, जिनमें पांच महिला चिकित्सक हैं। चिकित्सक बढ़ने के साथ अस्पताल में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से दो अल्ट्रासाउंड मशीन भी आई हैं, जिससे अभी तक पुरानी एक मशीन से घंटों बाद मिलने वाली अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट अब गर्भवतियों जल्द मिल पाएगी।
इन 13 नए चिकित्सकों की तैनाती अस्पताल में कर दी गई है। इससे मरीजों की जांच व इलाज में सुगमता आई है, वहीं पुराने तैनात अन्य चिकित्सकों व स्टाफ पर काम का दबाव कुछ कम हुआ है। अस्पताल के पुराने भवन के समय रोज की ओपीडी एक हजार से 1200 तक थी, जो 105 करोड़ रुपये से बने नए भवन रोज 1300 से 1500 तक पहुंच गई। ऐसे में बड़ी मांग चिकित्सकों की नियुक्ति की थी, जिसके लिए जिला स्तर से मुख्यालय को बार बार पत्र भेजे गए। इस पर अब अस्पताल में 13 नए चिकित्सक मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें मोनिका सिरोही, डॉ. रक्षंदा, डॉ. नीतू, डॉ. एकता, डॉ. एकता सलूजा, डॉ. अखिल सिंधौरिया, डॉ. शुभम नैयर, डॉ. विशाल सैनी, डॉ. सूर्यकांत, डॉ. जतिन मनोचा, डॉ. मो. बिलाल, डॉ. सौरभ सिंह राठौर, डॉ. साहिल गोयल शामिल हैं। इनकी तैनाती अस्पताल में कर दी गई है। इनके आने से अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को जांच व इलाज में चिकित्सकों की कमी से आ रही परेशानी कुछ हद तक कम हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आई नई दो अल्ट्रासाउंड मशीन में से एक को लेबर रूम में लगाया जा रहा है, जिससे लेबर रूम में भर्ती गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दूर न जाना पड़े। उन्हें पास में ही यह सुविधा मिल जाएगी। गायनी व अन्य स्टाफ को भी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नजदीक व तुरंत मिलने से इलाज करने में सुगमता होगी।
एक मशीन सोनोलॉजिस्ट/ रेडियोलॉजिस्ट के कमरे में लगाई जाएगी। दोनों नई अल्ट्रासाउंड मशीनें हाई-रेजोल्यूशन व तीव्र रिपोर्ट देने वाली बताई जा रही हैं। इन मशीनों के आने से अभी तक वर्षों पुरानी एक ही मशीन होने से लगने वाली गर्भवतियों व उनके परिवार के लोगों को कतार में लगने व काफी इंतजार करने दिक्कत से राहत मिलेगी।

नए 13 चिकित्सक आने से डॉक्टरों के संख्या 51 हो गई है। इससे मरीजों की जांच व इलाज में आसानी होगी। अन्य डॉक्टरों व स्टाफ पर दबाव कम होगा। अल्ट्रासाउंड मशीनों से गर्भवतियों को तुरंत रिपोर्ट मिल सकेगी। - डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed