फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dissatisfaction expressed towards the functioning of the state government

Yamuna Nagar News: प्रदेश सरकार के कामकाज के प्रति जाहिर किया असंतोष

Sun, 08 Sep 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed towards the functioning of the state government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आरएमपी एवं अनुभवी चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से शनिवार को एक जोन स्तरीय बैठक का आयोजन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी के कार्यालय पर किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि आज एसोसिएशन के जोन स्तरीय सदस्यों की बैठक कर मौजूदा सरकार की ग्राउंड रिपोर्ट ली गई। जिसमें अधिकतर सदस्यों ने प्रदेश सरकार के कामकाज के प्रति असंतोष जाहिर किया। वहीं कुछ सदस्यों ने आरएमपी चिकित्सकों की सूचीकृत किए जाने की लंबित मांग पर भी भाजपा सरकार द्वारा कोई सकारात्मक फैसला न लेने पर रोष जताया।
विज्ञापन

इस चुनाव में भाजपा से प्रदेश भर में समर्थन वापसी की बात रखी। जिसके लिए जल्द ही एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर इन सब पर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर देशराज कांबोज, यशपाल काम्बोज, मायाराम टोपरा, दिनेश राणा तिगरा, डॉ मोहन प्रजापत, डॉ ताराचंद सिंघानिया, डॉ मामचंद शर्मा, बिटू बापा, डॉ गोपाल फतेहगढ़, डॉ तिलक राज खान गुमथला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed