फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute over water camper in Yamunanagar, two miscreants stabbed garbage collector to death

Yamunanagar: पानी के कैंपर को लेकर विवाद, दो बदमाशों ने कूड़ा उठाने वाले युवक की चाकुओं से गोद कर की हत्या

Fri, 26 Jul 2024 02:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Jul 2024 02:30 PM IST
सार

शराब पीने के बाद एक लड़के पास रखे पानी के कैंपर में हाथ धोने शुरू कर दिए। इस पर कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने लड़के को कैंपर में हाथ धोने से रोका, तभी तीनों में बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन
Dispute over water camper in Yamunanagar, two miscreants stabbed garbage collector to death
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में पानी के कैंपर में हाथ धोने को लेकर दो अज्ञात युवकों ने कूड़ा उठाने वाले अज्ञात व्यक्ति की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारोपी तब तक चाकुओं से वार करते रहे जब तक व्यक्ति बुरी तरह लहूलुहान न हो गया। इसके बाद दोनों चाकू लेकर मौके से फरार हो गए। मृतक व्यक्ति फूटपाथ पर ही रहता था। वारदात वीरवार देर रात नौ बजे रेलवे रोड नजदीक अग्रसेन चौक पर अंग्रेजी व देसी शराब ठेका पर हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची, प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज करने के बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार में जुट गई है।  

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कैंपर में हाथ धोने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस को दिए बयानों में खालसा कॉलेज के नजदीक जमना विहार कॉलोनी के अजय कुमार ने बताया कि वह रेलवे रोड नजदीक अग्रसेन चौक पर अंग्रेजी व देसी शराब ठेका के पास फ्रूट चाट व अंडों की रेहड़ी लगता है। 25 जुलाई को वह शाम चार बजे ठेके पर रूटीन की तरह रेहड़ी लगाने के लिए पहुंचा था। करीब शाम पांच बजे कूड़ा उठाने वाला एक अज्ञात व्यक्ति आया, उसने ठेके से शराब लेकर साइड में बैठ कर पीने लग गया। रात नौ बजे दो लड़के भी शराब के ठेके पर आए।
विज्ञापन


शराब का आधा देसी लेने के बाद उन्होंने उससे फ्रूट चाट ली। इसके बाद दोनों अज्ञात लड़के भी साइड में बैठ कर शराब पीने लगे। शराब पीने के बाद एक लड़के पास रखे पानी के कैंपर में हाथ धोने शुरू कर दिए। इस पर कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति ने लड़के को कैंपर में हाथ धोने से रोका, तभी तीनों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई और गाली गलौज तक पहुंच गई। इस पर एक लड़के कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर पेंट की जेब से चाकू निकाला और उसकी छाती व पेट में कई वार कर दिए। इसपर वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों अज्ञात लड़के मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेके के करिंदे ने कॉल कर बुलाई पुलिस 
दोनों अज्ञात युवकों के फरार होने के बाद शराब ठेके के करिंदे दीपक दुबे ने डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई। इसपर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मुकंद लाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए मृत घोषित कर दिया। उधर, फ्रूट की चाट लगाने वाले अजय के मुताबिक जिस तरह से तीनों में आपस में झगड़ा हो रहा था, इससे देखने में रंजिश लग रही थी।  उधर थाना शहर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed