फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute over cricket pitch, delegation meets SDM

Yamuna Nagar News: क्रिकेट पिच पर विवाद, एसडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sat, 19 Apr 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Dispute over cricket pitch, delegation meets SDM
व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल के खेल मैदान में किक्रेट पिच के लिए युवा क्रिकेट क्लब के युवा खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल व्यासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल से मिला। एसडीएम ने पंचायत के सहयोग के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किक्रेट क्लब के रिंकू राणा, बबलू, विकास, रिंकु वर्मा, अमन कुमार, संजय, गौरव ने बताया कि खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले फुटबॉल कोच की सहमति से पक्की पिच बनाई गई थी। इस पर कस्बे के युवा खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हैं। इसी मैदान में फुटबॉल के खिलाड़ी भी फुटबॉल खेलते हैं। पंद्रह दिन पहले बिना किसी कारण से फुटबॉल कोच ने जेसीबी मशीन से पिच को उखाड़ दिया। इस पर दोनों क्लबों में गर्मागर्मी हुई। पंचायत प्रतिनिधि व मौजिज लोगों की हस्तक्षेप से फुटबॉल कोच की सहमति से उखाड़ी गई किक्रेट पिच की मरम्मत कराई गई, लेकिन दोबारा फुटबॉल कोच पिच को उखाड़ने का दबाव बना रहा है। इसके कारण खिलाड़ी परेशान हैं। रिंकू राणा ने बताया कि कस्बे के प्रमुख लोगों के कहने पर पिच मैदान से करीब डेढ़ इंच नीचे बनाई गई है, जिस पर मिट्टी या मैट डालकर फुटबॉल खेलने में कोई दिक्कत नहीं हैं। फुटबॉल कोच बिना वजह मामले को तूल दे रहा है। एसडीएम ने खिलाड़ियों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed