{"_id":"66183c980cf0cd02250139b4","slug":"dispute-fight-between-two-e-rickshaw-drivers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117208-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद, मारपीट
Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सिविल अस्पताल से सवारी ले जाने पर दो ई-रिक्शा चालकों में मारपीट हुई। सवारी न ले जाने देने पर एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे चालक से मारपीट की और गाली गलौज की। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
आजाद नगर गली नंबर दो निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक है। बुधवार को वह सवारी की प्रतीक्षा में सिविल अस्पताल के बाहर ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। कुछ देर बाद सिविल अस्पताल से एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने अपने परिवार के बीमार सदस्य को आईटीआई तक छोड़ने की बात कही। किराया तय करने के बाद वह उसके साथ अपनी ई-रिक्शा लेकर अस्पताल के अंदर चला गया।
वहां खड़े एक ई-रिक्शा चालक रत्न ने उसे रोका और कहा कि वहां से सवारी नहीं ले जाने से मना किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे गाली गलौज की। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उस उसे थप्पड़ मार और उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों व रिक्शा चालकों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक पर केस दर्ज कर लिया है।