फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between two partners of the firm, one accused the other of grabbing Rs 9.87 lakh

फर्म के दो पार्टनरों में विवाद, एक ने दूसरे पर लगाया 9.87 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two partners of the firm, one accused the other of grabbing Rs 9.87 lakh
यमुनानगर। फर्म बंद होने के बाद दो पार्टनरों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। एक पार्टनर ने अपने पार्टनर पर उससे नौ लाख 87 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। हालांकि पार्टनर ने दो चेक दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पार्टनर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विष्णु नगर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विष्णु नगर निवासी मनमोहन कृष्ण उसका दोस्त था। उन दोनों ने कॉलोनी में ही मिलकर एक फर्म शुरू की। मार्च 2019 से उन्होंने व्यापार करना शुरू किया था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते जून 2021 में उन्होंने अपना काम बंद कर दिया। 27 जून 2021 को उसका आरोपी के साथ फर्म के रुपयों को लेकर फैसला हुआ। जिसमें आरोपी ने उसके 9 लाख 86 हजार 885 रुपये देने थे। लिखित में फैसला होने पर आरोपी ने इस रकम की अदायगी के लिए उसे भारतीय स्टेट बैंक से जारी एक चेक दिया। आरोपी ने यह चेक जुलाई माह में लगाने को कहा। जब उसने बैठ में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। जब उसने इस बारे में आरोपी को बताया तो आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक से जारी दूसरा चेक दिया। लेकिन जब उसने यह चेक लगाया तो यह भी बाउंस हो गया। जब उसने आरोपी को इस संबंध में बताकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे रुपये देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed