फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Disposal work is slow, heaps of garbage are piled up in the plant

Yamuna Nagar News: निस्तारण का काम सुस्त, प्लांट में लगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
Disposal work is slow, heaps of garbage are piled up in the plant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए केंद्रीय टीम कभी भी शहर आ सकती है, पर इसके अहम जांच बिंदु में से एक कचरा निस्तारण की स्थिति में सुधार नहीं है। हालांकि एजेंसी को दिन-रात कचरा निस्तारण करने के निर्देश सहित समय पर कचरा निस्तारण न होने पर जुर्माना करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है।
इसके बावजूद प्लांट में कचरे के ढेर लगे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आ रही केंद्रीय टीम की नजर पड़ती है तो रैंकिंग बिगड़ सकती है। शहर से रोज करीब 300 टन कचरा निकलता है, जिसके डोर-टू-डोर उठान से लेकर निस्तारण तक का कार्य नगर निगम ठेके पर एजेंसी से करवा रहा है। एजेंसी कचरे का कैल कचरा प्लांट में डंप कर यहां लगे ट्रॉमल से निस्तारण करती है। शुरुआत से कचरा निस्तारण का कार्य सवालों में रहा है। निवर्तमान पार्षदों सहित शहरवासी कचरे का निस्तारण धीमा होने के आरोप लग रहे हैं। गत 11 दिसंबर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक में निगमायुक्त ने कैल कचरा प्लांट में डंप हो रहे कचरे की स्थिति जानी। इस पर निगम अफसरों ने बताया कि कैल कचरा प्लांट में धीमी गति से कचरे का निस्तारण हो रहा है। निगमायुक्त ने एजेंसी को चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर कचरा निस्तारण न हुआ तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व 27 नवंबर को निगमायुक्त की बैठक में भी ने कचरा निस्तारण समय पर न होने पर एजेंसी पर जुर्माना लगाने व शोकॉज नोटिस देने के निर्णय लिए गए। कचरा निस्तारण नहीं होने पर एजेंसी पर पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने का प्रावधान किया। साथ ही एजेंसी को कचरा निस्तारण के लिए दिन-रात ट्रॉमल चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कैल कचरा प्लांट में स्थिति सुधरी नजर नहीं आ रही है। निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि एजेंसी की ओर से समय पर कचरे का निस्तारण नहीं किया जा रहा है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए, लेकिन कचरा प्लांट में लगातार कचरे के ढेर लग रहे हैं, ये देखकर भी निगम अफसर कार्रवाई से हाथ खींच रहे हैं। अफसरों की कार्रवाई बैठकों व निर्देशों तक सिमटी है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed