फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussions on the death of a young man under suspicious circumstances

Yamuna Nagar News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत पर चर्चाएं

Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Discussions on the death of a young man under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला रविवार रात का बताया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र में जंगल में साथियों के साथ शिकार करने के लिए पहुंचे युवक की गोली लगने व किसी रसूखदार व्यक्ति का इस घटना में शामिल होने जैसी बात की भी खूब चर्चा में रही।
यही नहीं मृतक युवक का घटना के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर देने की भी दिनभर चर्चा में रही। ऐसे में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय रहीं। उधर, इस संबंध में पुलिस और मृतक के परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के परिजन भी उनके बेटे की हृदयगति रुकने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कुछ लोग खुले एरिया के लिए निकले थे। वहां पर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।परिजनों ने युवक का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को यह घटना पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर यह बात चर्चा का विषय रही। कोई कह रहा था कि युवक शिकार खेलने के लिए गया था। वहां उसे गोली लग गई। जिससे उसकी उसकी मौत हो गई। लोग कह रहे थे परिजनों की ओर से मृतक का आनन-फानन में अंतिम संस्कार करना कई सवाल पैदा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर से थाना प्रताप नगर पुलिस ने भी चर्चा के आधार पर मामले की जांच की। पुलिस भी इस मामले में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह रही है।

थाना प्रतापनगर के एसएचओ अजय ने बताया कि क्षेत्र में शिकार और गोली चलने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इसके अलावा इस मामले में थाना में कोई शिकायत भी नहीं मिली। लेकिन युवक की हृदयगति से मौत होने जैसे बात सामने आई है। अगर इस संबंध उनके पास कोई इस प्रकार की शिकायत आती तो वे जरूर इसमें कार्रवाई करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed