फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on the preparation of nationwide strike

Yamuna Nagar News: देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पर किया मंथन

Wed, 02 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the preparation of nationwide strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों के आह्वान पर नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की दशहरा ग्राउंड स्थित संघ कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में हड़ताल की तैयारी पर मंथन किया गया।

बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान व सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि लंबित मांगों सहित विभिन्न समस्याओं के रोष में नौ जुलाई को विभिन्न संगठनों से कर्मचारी, किसान, मजदूर, परियोजना कार्यकर्ता खंड स्तर पर बैनर, झंडे, तख्तियों लेकर रोष मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी संगठन जत्थे चलाकर हर वर्ग को जागरूक कर रहे हैं। बैठक में एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, सीटू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, मीनाक्षी शर्मा, एटक के वरिष्ठ उपप्रधान वरयाम सिंह सैनी, फूलकुमार कांबोज, इंटक के जिला प्रधान धर्मपाल, उपप्रधान तेजपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांगें

लेबर कोड रद्द हो। न्यूनतम वेतन 26000 रुपये किया जाए। ठेका प्रथा व निजीकरण पर रोक लगे। अस्थाई, कच्चे कर्मी स्थाई हों। मनरेगा में 200 दिन काम और 800 मजदूरी तय हो। न्यूनतम पेंशन 10000 की जाए। स्थाई कर्मचारी भर्ती हो। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल हो। नौकरी से निकाले गए कर्मी बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed