फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on elections amid laughter in Chaupal

Yamuna Nagar News: चौपाल में हंसी के ठहाकों के बीच चुनाव पर चर्चा

Sun, 22 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Discussion on elections amid laughter in Chaupal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जब से प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा है तब से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों व गली मोहल्लों में लोग चुनाव की ही बातें कर हरे हैं। लोग अपने-अपने नजरिए से पार्टी प्रत्याशी की क्षेत्र में स्थिति का आकलन भी लगा रहे हैं।
वहीं सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने हक में मतदान करने के लिए भी जी जान लगा दिन रात चुनाव प्रचार कर रहे है। चुनाव के घटते दिनों के साथ ही चुनावी माहौल और गरम होता जा रहा है। चुनावी माहौल का जायजा लेते हुए टीम खंडा के मलिकपुर बांगर पहुंची। गांव में पूर्व सरपंच राज कुमार राणा की बैठक में लोग हाथों में चाय के कप लेकर चुनाव पर दिल खोल कर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

बीच-बीच में चुटकीली बातों पर ठहाके भी लगाते। हमारी टीम भी चाय पर चल रही चर्चा में शामिल हो गई। गांव के पूर्व सरपंच राज कुमार राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए फैमिली आईडी बनवाई। इसी आईडी से अब आय प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड समेत अन्य सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। सभी योजनाओं का पैसा ऑनलाइन खातों में पहुंच रहा है। सरकार को फैमिली आईडी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी की वजह से काफी गरीब लोगाें की सालाना आय फैमिली आईडी में ज्यादा लिख दी गई। परंतु आय कम करवाने का विकल्प पोर्टल पर नहीं दिया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रामकिशन ने कहा कि गांव में बारात घर की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है। गांव में लाेगाें की सुविधा के लिए बारात घर का निर्माण होना अनिवार्य है। ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके। इसलिए इस बार वोट सोच समझ कर ही किसी प्रत्याशी को देंगे।
कर्मबीर ने कहा कि सरकार ने प्रतापनगर से बिलासपुर वाया मलिकपुर बांगर रोडवेज बस चलाई थी। यह बस कुछ दिन चली लेकिन बाद में बंद कर दी। उनके बच्चे पढ़ने के लिए बिलासपुर जाते हैं। उन्हें मजबूरन लिफ्ट मांग कर स्कूल आना जाना पड़ता है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए ही इस बार वोट डालेंगे। सरकार चाहे किसी की भी बने बस सेवा को जल्द शुरू करना चाहिए।

राज कुमार ने कहा कि युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा व रोजगार के अवसरों के लिए योजना बना कर कार्य करना चाहिए ताकि युवा वर्ग को शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही रोजगार मिल सके। आखिर में कुल मिलाकर चौपाल सजाए बैठे लोगों ने एक ही निष्कर्ष निकाला की इस बार मुकाबला आसान नहीं बल्कि बड़ी कड़ा है। सारे प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर है। ऊंट किस करवट बैठेगा कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed