फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on celebrating Martyrs' Day

Yamuna Nagar News: शहीदी दिवस मनाने पर किया मंथन

Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Discussion on celebrating Martyrs' Day
शहीदी दिवस के आयोजन पर चर्चा करते  कृषि मंत्री श्याम सिंह व अन्य। डीआईपीआरओ - फोटो : chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर जिला सचिवालय में बैठक हुई। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व जिला प्रतिनिधियों के साथ आयोजन पर मंथन किया। मंत्री राणा ने कहा कि शहीदी दिवस प्रदेश में गरिमापूर्ण तरीके के साथ मनाया जाएगा।
इस उपलक्ष्य में 25 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त करने हेतु आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि 8 नवंबर को रोडी (जिला सिरसा) से श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई सतीदास जी, भाई मतिदास जी, भाई दयाला जी और भाई जैता जी के जीवन पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के अंतर्गत 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में सर्व-धर्म सम्मेलन आयोजित होगा, 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समापन अवसर पर कुरुक्षेत्र में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला यमुनानगर में साढौरा से 18 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष यात्रा निकाली जाएगी जो 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

इस कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के सदस्य मुकेश गर्ग ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से सहयोग की अपील की। यात्रा के दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed