{"_id":"680e8182c43ef23e75060cc5","slug":"discussion-held-to-strengthen-the-organization-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136882-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संगठन मजबूत करने के लिए किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संगठन मजबूत करने के लिए किया विचार विमर्श
Mon, 28 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता कर्मचंद रटौली अपने जनसंपर्क अभियान के तहत महापीठ के जिला महासचिव रिंकू नागरा के निवास स्थान व्यासपुर में पहुंचे। वहां महापीठ के संगठन के बारे विचार-विमर्श किया ताकि इसे धरातल स्तर पर मजबूत किया जा सके।
रिंकू नागरा ने प्रदेश प्रवक्ता कर्मचंद का पटका पहना व चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। कर्मचंद ने कहा कि गुरु रविदास विश्व महापीठ एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठन है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखना और समाज के लोगों को गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करके फैले अंधविश्वास को समाप्त करने ओर नशे जैसी कुरीतियों काे जड़मूल से खत्म करने पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर महिला विंग की जिला सह मीडिया प्रभारी सुदेश कुमारी, लविष्का टंडन आदि मौजूद रहीं।