{"_id":"687555b7da564cd6c20991b9","slug":"discussed-the-problems-faced-in-running-the-industry-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140778-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उद्योग चलाने में आ रही दिक्कतों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उद्योग चलाने में आ रही दिक्कतों पर किया मंथन
Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु उद्योग भारती की बैठक सोमवार को जगाधरी के निजी होटल में हुई। मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश रहे। विशिष्ट अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। इस दौरान उद्योगों को चलाने में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में कारोबारियों ने एक मांग पत्र राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को दिया।
बैठक में लघु उद्योग भारती की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें संजीव गुप्ता को अध्यक्ष, रमन गुप्ता को उपाध्यक्ष, अक्षय चंद्रा को सचिव, जयदीप सिंह चावला को संयुक्त सचिव, वरिंद्र मेहंदीरत्ता को कोषाध्यक्ष, अतुल गुप्ता व कपिल गुप्ता को तालमेल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शुभ आदेश मित्तल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों फिक्सड चार्ज की कीमतों में काफी बढ़ोतरी कर दी है। इससे उद्योगों पर काफी भार पड़ेगा।
उन्होंने बैठक में मौजूद हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग से मांग की कि वह इस चार्ज को कम करने के लिए प्रयास करें। मुख्य अतिथि प्रकाश ने कहा कि यदि देश में बड़ी इकाई ठीक है तो छोटे उद्योग भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कारोबार के मामले में यदि हमारा पड़ोसी यदि आगे बढ़ रहा है तो हमें दुखी नहीं होना चाहिए। जब अंग्रेज भारत में आए थे तो हमारा बनाया कपड़ा आधी दुनिया पहनती थी। ऐसे महीन धागे से कपड़ा बनाया जाता था कि पूरा थान अंगूठी से निकल जाता था।
उस वक्त अंग्रेजों के बनाए हुए कपड़े को इंग्लैंड के लोगों ने पहनने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें भारत का बना कपड़ा पसंद था। इस पर अंग्रेजों ने भारत में कपड़ा बुनकरों के अंगूठे कटवा दिए थे। विदेशों में कपड़ा बेचने के बदले भारतीय सोना व चांदी लेकर आते थे। इसलिए भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। इस मौके पर अरविंद धूमल, सुधीर चंद्रा, रमन सलूजा, पूर्व मेयर मदन चौहान, रामनिवास गर्ग, विभोर पाहूजा आदि मौजूद रहे।