{"_id":"65cd4896ed776ff9a9031f94","slug":"discussed-the-current-situation-of-the-movement-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-114072-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर किया विचार-विमर्श
Thu, 15 Feb 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
रादौर। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से बुधवार को कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना के निवास पर की गई। इसमें किसानों के दिल्ली कूच के लिए चल रहे आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
कर्म सिंह ने कहा कि भाकियू (चढ़ूनी) आंदोलनरत किसानों की मांगों का समर्थन करती है और आंदोलन को कुचलने के लिए अपनाए जा रहे तरीकों की निंदा करती है। आंदोलनरत किसानों के साथ सरकार दुश्मन देश के सैनिकों की तरह व्यवहार कर रही है। सड़कों पर कील, दीवार व बैरिकेड लगाकर राइट टू फ्री मूवमेंट का अधिकार किसानों से छीन रही है। आज सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी द्वारा भाकियू (चढ़ूनी) के केंद्रीय कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी, मीडिया प्रभारी राकेश बैंस, प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस, युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम कसाना, कृष्ण कलाल माजरा मौजूद रहे।