{"_id":"6a4ab9e5453bb2b7c007c3f8","slug":"discrepancies-found-in-htet-level-2-question-paper-candidates-upset-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-158986-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एचटेट लेवल-2 के प्रश्नपत्र में मिली गड़बड़ी, परीक्षार्थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एचटेट लेवल-2 के प्रश्नपत्र में मिली गड़बड़ी, परीक्षार्थी नाराज
Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज केंद्र पर सीटिंग प्लान देखते अभ्यर्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के 25 केंद्रों पर लेवल-2 की परीक्षा सुबह के सत्र में हुई। प्रश्नपत्र की त्रुटियों से परीक्षार्थियों में नाराजगी दिखाई दी। प्रश्नपत्र में पाई का मान तक गलत दिया गया था।
अंग्रेजी में पाई का मान 22/7 और हिंदी में यही मान 84/99 दिया है। वहीं जिस संख्या का मान ज्ञात करना है वह संख्या हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अलग-अलग है। ऐसी त्रुटियों से अभ्यर्थियों में भारी रोष देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने इस स्तर पर गलतियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
परीक्षार्थियों ने कहा कि कई सवालों में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अनुवाद अलग-अलग थे, कुछ प्रश्नों के विकल्प गलत थे और गणित के सवालों में भी आंकड़ों की गलतियां देखने को मिलीं। उत्तर प्रदेश के देवबंद से परीक्षा देने पहुंचीं कयानात अंसारी ने व्यवस्था और प्रश्नपत्र की त्रुटियाें पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनका पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
विज्ञापन
इसका कारण प्रश्नपत्र में कई तरह की समस्याएं थीं। कई सवालों का हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद बिल्कुल अलग थे, जिससे उत्तर देने में भ्रम की स्थिति बनी। ऐसे में उन्हें सही और गलत का पता नहीं चला और दोनों की प्रश्नों के उत्तर लिखने पड़े। इससे उनका समय खराब हुआ। यही नहीं गणित के प्रश्नों में यह समझना मुश्किल हो रहा था कि सवाल में अंडर रूट निकालना है या वर्गमूल चिह्न का प्रयोग करना है। उन्होंने दावा किया कि कुछ सवालों में पाई का मान (वैल्यू) भी गलत दी गई थी। ऐसे में उन्हें हर सवाल को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़कर समझना पड़ा। कयानात के अनुसार करीब आठ से नौ सवाल ऐसे थे, जिनमें किसी न किसी प्रकार की त्रुटि थी।
अभ्यर्थी शिल्पा ने बताया कि प्रश्नपत्र का 78वां सवाल अधूरा था। इसी प्रश्न में पाई की वैल्यू हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अलग-अलग दी गई थी। प्रश् में इस तरह की गलतियां नहीं होनी चाहिए। बता दें कि शनिवार को लेवल-3 की परीक्षा में भी कई प्रश्नों में ऐसी ही त्रुटियां देखने को मिली थीं।