{"_id":"68852717090b7ffec007458f","slug":"disabled-children-enjoyed-the-swings-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141395-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों ने झूलों का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों ने झूलों का लिया आनंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में दिव्यांग बच्चों ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने झूलों का भी आनंद लिया।
संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपेयी ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। न्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि ये बच्चे अपने को अलग न समझें और घबराए नहीं। सभी के साथ मिलजुल कर हर त्योहार का आनंद उठाएं और समाज के साथ आगे बढ़ें। शिक्षाविद डॉक्टर पीके बाजपेयी ने हरियाली तीज पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तीज का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चे इस तरह के कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं व तीज त्योहार व परंपराओं से परिचित हो पाते हैं। कोशिश इकाई के प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति व त्योहारों के प्रति जुड़ाव पैदा करना है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में सभी बच्चों व स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने मस्ती करते हुए झूले का आनंद उठाया। मौके पर संस्थान से स्वाति, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश व दीपा मौजूद रहे।