फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dirty water is flowing into Saraswati river, sadhus expressed anger

Yamuna Nagar News: सरस्वती नदी में जा रहा गंदा पानी, साधुओं ने जताया रोष

Sun, 09 Jun 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Dirty water is flowing into Saraswati river, sadhus expressed anger
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कस्बे में काॅलोनाइजर की ओर की बड़ा नाला बनाकर अवैध काॅलोनी के वेस्ट व सीवरेज का गंदा पानी अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी में डाला जा रहा है। तीन बार शिकायत के बाद भी प्रशासन व सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर साधुओं से रोष जताया है।
मामले में शनिवार को सरस्वती अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती, बाबा घमंडी दास, सरपंच प्रतिनिधी पंकुश खुराना, पूर्व सरपंच चंद्रमोहन कटारिया, सरस्वती बोर्ड सदस्य ऋषिपाल जुड्डा, सेवक अरविंद्र कुमार व कस्बा के अन्य गणमान्य लोगों की बैठक आश्रम में हुई। बैटक में सरस्वती अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पहले भी सरस्वती नदी में नाले बनाकर गंदा वेस्ट पानी आश्रम के पास सरस्वती नदी में गिराया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये की परियोजनाएं लाकर सरस्वती नदी को धरा पर फिर प्रवाहित करने का कार्य कर रही हैं। गांवों में लाखों रुपये खर्च कर सींचेवाल सिस्टम बनाए जाएं ताकि सरस्वती नदी में गांवों का गंदा वेस्ट पानी न गिरे। अजात आश्रम के उत्तर दिशा में ईदगाह के समीप काटी जा रही अवैध कॉलोनी के काॅलोनाइजर ने सभी नियमों को ताक पर रखकर एक बड़ा नाला बनाकर पूरी काॅलोनी के वेस्ट व सीवरेज का गंदा पानी सरस्वती नदी में ही गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन कटारिया, डॉ. रमेश, अरविंद्र बबलू व आश्रम के सेवादारों ने कहा कि काॅलोनी के गंदे वेस्ट पानी को सरस्वती नदी में न गिराकर बड़े पाइप दबाकर बिलासपुर-साढौरा रोड पुल से आगे निकलना चाहिए। महंत की सूचना पर सिंचाई विभाग से एक्सईएन नितिन, एसडीओ धर्मपाल, जेई रविंद्र कुमार ने भी मौके का मुआयना किया। अधिकारियों के सामने भी आश्रम के महंत व सेवादारों ने सरस्वती नदी में पानी न गिराने की गुहार लगाई परंतु वह भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाल सके।
एसडीओ धर्मपाल ने कहा कि बिलासपुर ग्राम पंचायत उनके कार्यालय में लिखित में दे की इस काॅलोनी का पानी सरस्वती नदी में न गिराया जाएं। वह इसे तुरंत बंद कर देंगे। सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने कहा कि वह बिलासपुर का पानी बंद नहीं कर सकते। यह लंबे समय से गिर रहा हैं। यह करोड़ों रुपये का कार्य है जो पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

इस कार्य को सरकार द्वारा मिली ग्रांट से पूरा किया जा सकता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने डीटीपी से भी फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि यह कॉलोनी अवैध है। काॅलोनाइजर को इस क्षेत्र में न तो कॉलोनी काटने और ही नाला बनाने का अधिकार है। वह जल्द मौका मुआयना करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed