फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dirty water dripping from the ceiling in Mukand Lal Hospital

Yamuna Nagar News: मुकंद लाल अस्पताल में छत से टपक रहा गंदा पानी

Thu, 11 Jul 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Dirty water dripping from the ceiling in Mukand Lal Hospital
यमुनानगर। जिले के सबसे बड़े मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में छत से तो पानी टपक रहा है। यहां पर मरीजों के लिए पीने की पानी की उचित व्यवस्था नहीं हाेने से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। अस्पताल के गेट और ट्रामा सेंटर के पास रखे वाटर कूलर के अलावा पूरे अस्पताल में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। तीसरे व चौथे तल पर भर्ती मरीज व उनके तीमारदार पीने का पानी लेने के लिए भूतल पर आ रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के कई शौचालयों पर ताला लटका हुआ है। जिससे महिलाओं और दिव्यांगों को काफी परेशानी हो रही है। मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीज मूलभूत सुविधाओं के साथ दवाई व उपचार के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए तरस रहे है। पहले बारिश होने से मौसम में कुछ ठंडक थी। अब चार दिन से बारिश न होने पर गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में बिना पानी के बिना अस्पताल में भर्ती मरीज व उनकी देखरेख कर रहे तीमारदार परेशान हो गए हैं। हाथों में खाली बोतलों को लेकर लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकते हुए आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को शौच जाने के दौरान भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ शौचालयों पर तो अधिकारियों ने प्लाई लगवा दी है। कई शौचालयों में पानी भी नहीं आ रहा। शौचालयों में गंदा पानी बिखरा रहता है। कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बदबू इतनी ज्यादा है कि शौचालय में जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। अस्पताल में साफ, सफाई का प्रबंध बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन

यहां कोई सुविधा नहीं मिल रही : शहनाज
अस्पताल में भर्ती मरीज की परिजन बूड़िया निवासी शहनाज ने बताया कि तीसरे व चौथे तल पर कहीं भी पानी नहीं है। उन्हें सबसे नीचे भूतल से पानी लेकर आना पड़ रहा है। वह पानी लेने जाते हैं तो मरीज परेशान हो जाते हैं। शौचालयों का भी बुरा हाल है। महिलाओं के शौचालयों पर ताला लगा हुआ है। महिलाएं व पुरुष एक ही शौचालय में जा रहे हैं। शौचालयों में कूड़ा फैला हुआ है जिसे उठाने के लिए कोई दोपहर तक नहीं आता। वार्ड में छत से भी गंदा पानी टपक रहा है। रात को मरीजों के वार्ड में कुत्ते घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात से टपक रहा पानी : आशा देवी
पेपर मिल की आशा देवी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती अपने परिजन की देखरेख के लिए कई दिन से यहां रह रही है। तीसरे तल पर कहीं भी पानी नहीं है। उन्हें मजबूरन भूतल से पानी लेकर आना पड़ता है। उन्हें लिफ्ट चलानी नहीं आती इसलिए इस उम्र में रोजाना कई-कई सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। वहीं जिस वार्ड में उनका मरीज भर्ती है उसमें मंगलवार रात से पानी टपक रहा है। इस बारे में स्टाफ को भी बताया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शौचालयों में इतनी गंदगी है कि उनमें कोई जा नहीं सकता।

--------

अस्पताल में स्टाफ की कमी है जिससे शौचालयों की सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। यदि पानी नहीं आ रहा है तो वह इसके बारे में पता करेंगी। अस्पताल के नए भवन में जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उनके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed