फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Directorate gave the opportunity, now you can take admission in graduation till 30th

Yamuna Nagar News: निदेशालय ने दिया मौका, अब स्नातक में 30 तक ले सकेंगे दाखिला

Wed, 26 Jun 2024 07:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Directorate gave the opportunity, now you can take admission in graduation till 30th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। यूजी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशालय ने एक और मौका दिया है। निदेशालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। आवेदन करने से चूक गए विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा मौका है। विद्यार्थी अंतिम दिन होने के चलते कॉलेज पहुंचे थे, ऐसे में तमाम कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली।
इस दौरान सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों में पहले आवेदन करने की होड़ नजर आई। इसके अलावा साइबर कैफे से भी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। साइबर कैफे व कंप्यूटर सेंटर्स पर भी विद्यार्थियों ने पहुंचकर आवेदन किया। जिले के सभी राजकीय, एडेड एवं सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में प्रवेश के लिए कुल सीटों से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीटों से ज्यादा आवेदन होने के कारण इस बार कट ऑफ लिस्ट भी काफी हाई जाएगी। वहीं अंतिम दिन कॉलेज में विद्यार्थियों का हुजूम लगा रहा। वहीं इस दौरान पोर्टल पर यातायात बढ़ने से इसकी गति अन्य दिनों की अपेक्षा धीमी रही। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा आवेदन करने में कुछ अतिरिक्त समय लगा। सबसे ज्यादा भीड़ राजकीय कॉलेज में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दो से ज्यादा कॉलेज के विकल्प रखे हैं, यदि एक कॉलेज में कट ऑफ के कारण दाखिला न मिल पाया तो दूसरे कॉलेज का विकल्प खुला रहेगा। वहीं विषयों में भी इसी तरह विकल्प रखकर विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। शहर के हिंदू गर्ल्स कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, मुकंद लाल नेशनल कॉलेज, गुरु नानक खालसा कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में भीड़ देखने को मिली। वहीं राजकीय कॉलेज छछरौली, राजकीय कॉलेज आहड़वाला में भी भीड़ रही।

जो विद्यार्थी आवेदन करने से रह गए थे, वे 30 जून रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय की ओर से केवल आवेदन तिथि में बदलाव किया है। शेष दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल पहले वाला ही रहेगा, जिसके तहत 30 जून तक ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों को आवेदन में त्रुटि ठीक करने व बदलाव करने का मौका भी मिलेगा।
पहली कट ऑफ लिस्ट दो जुलाई और फाइनल लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। पहले चरण में शामिल विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद नौ जुलाई को दूसरे चरण की प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। जबकि अंतिम सूची 10 जुलाई को जारी होगी। यह चरण 12 जुलाई तक चलेगा। तीसरे चरण की प्रक्रिया 15 जुलाई को शुरू होगी।


निदेशालय की ओर से स्नातक में दाखिला आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। जिसके तहत 30 जून तक कॉलेज में आवेदन किए जाए सकेंगे। जो विद्यार्थी आवेदन से छूट गए हैं, उनके पास अच्छा मौका है। बाकी शेड्यूल पहले वाला ही रहेगा। - संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, राजकीय कॉलेज छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed