फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dimand,mini sectrate,empoly

मांगों को लेकर लघु सचिवालय में गरजे इंटक कर्मचारी

Wed, 23 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 23 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भवन निर्माण मजदूर संघ हरियाणा (इंटक) से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।

भवन निर्माण मजदूर संघ हरियाणा (इंटक) से जुड़े मजदूर व कर्मचारी मंगलवार सुबह जगाधरी अनाजमंडी गेट पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए सभी कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष लाल सिंह कांबोज ने कहा कि इंटक से जुड़े प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर सिंह लौहान की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला जींद में बुलाई गई थी। जिसमें प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीकरण करना व पंजीकरण मजदूरों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ देने हेतू उच्च अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाए, जो अस्थाई कर्मचारी है उन्हें पक्का किया जाए। प्रदर्शन में कविता देवी, जयचंद, रिषीपाल, रेखा, जगमाल, धर्मसिंह, रामेश्वर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed