फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dilapidated house balcony broke one child died three injured in Yamunanagar

चली गई मासूम की जान: यमुनानगर में जर्जर मकान का छज्जा टूटा, खेल रहे बच्चों गिरा, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 13 Dec 2024 10:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 10:11 PM IST
सार

यमुनानगर के थाना बुड़िया क्षेत्र में शुक्रवार रात आठ बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर वहां खेल रहे बच्चों पर गिर गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Dilapidated house balcony broke one child died three injured in Yamunanagar
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि, तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


हादसा यमुनानगर के थाना बुड़िया क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि पुराने मदरसे के पास अलीशेर नाम के व्यक्ति का मकान है। मकान काफी जर्जर हालत में है। शाम को कुछ बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। रात सवा आठ बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में सात साल के अमान, सुफियान व दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग घायल बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचे और जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने अमान को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




अस्पताल में लगी लोगों की भीड़
हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके ओर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। 

नाना के पास रहता था अमान
पुलिस के मुताबिक मृतक अमान अपने नाना के पास रहता था। लोगों का कहना है कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में है। पहले भी छज्जे का हिस्सा कई बार टूटकर गिर चुका है। लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 


क्या बोले पुलिस अधिकारी
बुड़िया थाना एसएचओ नरसिंह का कहना है कि जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। तीन बच्चों का ट्रामा सेंटर में उपचार किया जा रहा है। मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed