{"_id":"98ec6f1b629f08e313743eb8d6849e14","slug":"diggi-stole-thousands-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी से हजारों रुपये चुराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्गी से हजारों रुपये चुराए
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सरपंच के बेटे की मोटरसाइकिल की डिग्गी में से चोरों ने 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। बैंक से रुपये निकलवाने के बाद मां-बेटा शॉपिंग में व्यस्त थे।
इस दौरान अज्ञात ने मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
चंदाखेड़ी निवासी राजेश कुमार ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां गांव चंदाखेड़ी की सरपंच है। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ कस्बा स्थित बैंक रुपये निकलवाने गया था। रुपये निकलवा कर उसने बाइक की डिग्गी में रख दिए और डिग्गी लॉक कर दी।
इसके बाद वे दोनों एक दुकान से कपड़े खरीदने लगे। इसी दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल दुकान के पास ही खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वे लौटे तो उन्होंने डिग्गी का ताला टूटा मिला। जब उन्होंने डिग्गी की जांच की तो उसमें रखे 48500 रुपये गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछा लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।