फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dhanteras: Business worth Rs 500 crore expected

Yamuna Nagar News: धनतेरस ः 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Business worth Rs 500 crore expected
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी (यमुनानगर)। दिवाली को लेकर बाजारों में खूब रौनक है। पर्व के चलते बर्तन उद्योग में काफी उछाल आया है। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में धन वर्षा होने की संभावना है।

बर्तन उद्योग को करीब 500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। इसमें से लगभग 300 करोड़ के बर्तन अन्य क्षेत्रों मंे सप्लाई किए जा चुके हैं जबकि करीब 200 करोड़ के बर्तनांे में जिलेभर में बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन


अगर बात बर्तन बाजार की करें तो इस बार धनतेरस पर बर्तन बाजार को लेकर कारोबारियों में भी काफी उत्साह है। धनतेरस कि चलते देश-विदेश में प्रसिद्ध बर्तन नगरी में सुबह से ही खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन बाजार में जाम के हालात रहे। बर्तन नगरी जगाधरी में हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड राज्य से लोग खरीदारी करने आते हैं। इसके चलते सोमवार को बर्तन बाजार में खासी भीड़ लगी रही।

उद्यमी एवं कारोबारी राकेश अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, दर्शन लाल, देवेंद्र सिंह ने कहा कि धनतेरस पर बर्तनों की अच्छी बिक्री की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर लोगों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। बता दें कि जगाधरी में करीब 1000 सूक्ष्म, लघु और मध्यम धातु इकाइयां हैं। जगाधरी में तैयार बर्तन दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मुंबई, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, जम्मूतवी सहित तमाम राज्यों में भी बर्तन सप्लाई होता है।

यहां की इकाईयों में स्टेनलेस स्टील, एल्युमीनियम, पीतल, तांबे, कांस्य के बर्तन बनते हैं। धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी को सबसे शुभ माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य के मुताबिक बर्तनों की खरीदारी करते हैं। बर्तन बाजार में 300 से ज्यादा बर्तनों की दुकानें हैं।

बर्तनों की खरीदारी के दौरान ग्राहकों में डिनर सेट, गिलास सेट, चम्मच सेट, फैंसी जग, डिजाइनदार थालियां, इंपोर्टेड केतली, कप सेट, बाल्टी, लोटा, इंपोर्टेड डिनर सेट, पूजा की थाली, थर्मस आदि की ज्यादा डिमांड रही। संवाद
उद्यमियों को अच्छे ऑर्डर मिले : बतरा
दी जगाधरी मेटल मैन्युफेक्चरर्स एंड सप्लाइर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने कहा कि दिवाली पर कारोबारियों को काफी उम्मीद है। इस बार भी धनतेरस व दिवाली को लेकर उद्यमियों को अच्छे ऑर्डर मिले हैं। यहां पर बना स्टील का बर्तन विदेशों में भी सप्लाई होता है। इस बार देश भर से करीब 300 करोड़ के ऑर्डर पर बर्तन तैयार किए गए हैं।


एक माह पहले सप्लाई किया माल : अरोड़ा

उद्यमी अनिल अरोड़ा ने कहा कि धनतेरस व दिवाली को लेकर उद्यमी काफी समय से व्यस्त चल रहे थे। अब इकाईयां बंद कर दी गई है और लेबर भी दिवाली की छुट्टी पर चली गई है। त्योहार का माल एक महीने पहले ही सप्लाई कर दिया जाता है। इस बार भी त्योहार पर काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सभी फैक्टरी संचालकों को विभिन्न राज्यों से अच्छे ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed