फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotional

महा आरती में श्रद्धालुओं ने ली नशा व मांस से दूर रहने की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotional
Devotional - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में माह के प्रथम रविवार को प्राचीन शिव मंदिर भटली में महा आरती करवाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले मां व गुरुवर के जयघोष किए गए। तीन बार शंखनाद किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से साधनाक्रम पूर्ण करते हुए महा आरती की। समापन पर संगठन के प्रांतीय प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि जब तक हम अपने कदम जनकल्याण के लिए नहीं बढ़ाएंगे, तब तक हम धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और मानवता सेवा नहीं कर सकेंगे। यही मनुष्य के तीन सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। जब हम साधना अपने घरों में करते हैं तो अपने कल्याण के लिए करते हैं, लेकिन जब हम दूसरों के घरों में साधना करते हैं, तो उससे मानवता का कल्याण होता है। सभी के कल्याण से धर्म व राष्ट्र की रक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि सद्गुरुदेव की विचारधारा पर चलकर ही हम समाज को नशा, मांस मुक्त चरित्रवान बना सकते हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कांबोज ने कहा मानवता तड़प रही है राजनीति को धर्म के आधीन जब तक नहीं किया जाएगा, तब तक समाज का कल्याण संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने सभी को नशा व मांस का सेवन न करने की शपथ दिलवाई। इस दौरान अशोक आहूजा, पुरुषोत्तम शर्मा, रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, सोमनाथ सैनी, रमेश बक्करवाला, डॉ. संजीव, कंचन शर्मा, दीवान मंधार, अनिल गुप्ता, मुकेश कुमार, जौहरी लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed