फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were told the importance of Guru's grace

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया गुरु की कृपा का महत्व

Mon, 16 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees were told the importance of Guru's grace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सरस्वती भारती ने गुरु की कृपा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि संशय व विश्वास दोनों ही हमारे अंत:करण की अवस्थाएं हैं। अंतर केवल इतना है कि अंत:करण की तामसिकता संशय को जन्म देती है और सात्विकता विश्वास प्रकट करती है। हमारी आत्मा परमपिता परमात्मा का अंश है, जिसमें प्रेम, श्रद्धा विश्वास, समर्पण इत्यादि गुण सुषुप्त रूप से विद्यमान हैं।
विज्ञापन

किंतु हमारी आत्मा के इन दिव्य गुणों पर कलियुग व माया का आवरण तब तक पड़ा रहता है। जब तक आत्मा को अपने वास्तविक स्वरूप की पहचान नहीं होती। जब जीवन में एक पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु ब्रह्म ज्ञान के द्वारा अपने शिष्य के प्रारब्ध व संचित कर्मों की मलिनता को साफ करके उसकी आत्मा का परिचय परमात्मा के प्रकाश स्वरूप से करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब शिष्य के सुषुप्ति में पड़े सद्गुण अंत करण से उघड़ कर उसके व्यक्तित्व में झलकते हैं। गुरु बाहर से अपने शिष्य को कुछ नहीं देता अपितु वे तो अपने तपोबल का संबल प्रदान कर के उसकी आत्मा को सशक्त बनाता है।श्रीमद्भागवत गीता में श्रीकृष्ण भगवान अर्जुन को समझाते कहते हैं कि मानव के संपूर्ण जीवन को प्रभावित करने वाले तीन गुण होते हैं।

उन्होंने बताया कि सतोगुण, रजोगुण, तमोगुण मनुष्य के जीवन के वो आधार हैं जिन पर उसके जीवन की सभी क्रियाएं और प्रतिक्रियाएं निर्धारित होती हैं। जब मनुष्य निरंतर ध्यान साधना करते हुए इन गुणों को अपने आत्म बल और परमात्मा में विश्वास के द्वारा संतुलित कर के अपने जीवन में उतारना सीख लेता है तब उसका जीवन औरों के लिए भी सुखदायी एवं कल्याणकारी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed