फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were told about the significance of devotion and faith

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया भक्ति और विश्वास का महत्व

Fri, 25 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees were told about the significance of devotion and faith
खेड़ी लक्खा सिंह में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव लक्खा सिंह खेड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वीरवार को कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास साध्वी उषा माता जी ने भक्त ध्रुव और भक्त प्रह्लाद के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और विश्वास का महत्व बताया।
साध्वी उषा माता ने कहा कि सच्ची श्रद्धा, अटूट विश्वास और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण रखने वाले भक्त पर ईश्वर की कृपा अवश्य होती है। उन्होंने ध्रुव और प्रह्लाद के जीवन प्रसंगों के माध्यम से बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन

कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा कथा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पुष्पवर्षा की। नंदोत्सव की खुशी में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी उषा माता जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन में धर्म, प्रेम, सत्य और भक्ति के प्रकाश के आगमन का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने और अपने जीवन में सत्य, प्रेम व सदाचार को अपनाने का आह्वान किया। कथा स्थल पर जन्मोत्सव को लेकर विशेष सजावट की गई थी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed