फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were overwhelmed after seeing the leela of Nar Singh Avatar

Yamuna Nagar News: नर सिंह अवतार की लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर

Wed, 20 Aug 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed after seeing the leela of Nar Singh Avatar
प्रवचन करते कथा व्यास। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा में छोटा बस स्टैंड के नजदीक प्राचीन शनि देव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पंडित विजय वशिष्ठ से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
सबसे पहले नर सिंह अवतार की लीला का मंचन किया गया, जिसमें भगवान नर सिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया। इस प्रसंग को सुनते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान का आह्वान किया और वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्म का भव्य आयोजन हुआ। जैसे ही कथा व्यास ने श्री राम जन्म प्रसंग का वर्णन किया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य देखते ही श्रद्धालु अपने आप को अयोध्या की पावन धरा पर महसूस करने लगे। सभी ने भगवान राम का स्वागत पुष्पों और आरती से किया। कथा के अगले दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की घोषणा हुई, मंदिर में ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर नृत्य किया और एक-दूसरे को प्रसाद वितरण किया। नंद उत्सव जैसा माहौल बन गया। भक्तों ने भगवान कृष्ण का स्वागत फूलों की वर्षा से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed