{"_id":"66e8abff355af9fd01052d74","slug":"devotees-were-moved-after-seeing-the-drama-of-stealing-butter-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-125431-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: माखन चोरी की लीला देख श्रद्धालु भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: माखन चोरी की लीला देख श्रद्धालु भावविभोर
Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। श्री कृष्ण सखा मंडल की ओर से जगाधरी रामलीला भवन में हर वर्ष की तरह इस बार भी रासलीला मंचन का आयोजन शुरू कर दिया गया है। रविवार को रासलीला के पहले दिन वृंदावन से आई रास मंडली के सदस्यों ने माखन चोरी लीला का मंचन किया। साथ ही भगवान गणेश के दर्शनों का भी सजीव मंचन किला।
वृंदावन से आए राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित राम शर्मा के पुत्र कुंज बिहारी शर्मा ने कहा कि श्री रासलीला मंचन को मनोरंजन का साधन न समझा जाए बल्कि यह तो भगवान से जुड़ने का माध्यम है। रासलीला मंचन से जुड़कर ही हजारों लोग यमुनानगर से ही वृंदावन जाने लगे हैं। वह पिछले चार दशक से यमुनानगर, जगाधरी में श्री रासलीला का सजीव मंचन कर रहे हैं।
माखन चोरी लीला के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार भगवान गोपियों के घर से माखन चुरा कर खाया करते थे। जिस दिन वह गोपी के घर माखन चुराने नहीं जाते थे तो उसे दिन गोपियां बेचैन हो जाती थी और किसी न किसी बहाने उन्हें माखन चुराने के लिए प्रेरित करते थे। मंचन किया गया कि इनसे परेशान होकर उनके पिता जी अपने गुरु जी के पास गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कृष्ण और बलराम की बहुत शिकायत आ रही है, इसका निवारण करो तब गुरु जी ने कहा कि गणेश चतुर्थी चल रही है, गणेश जी की पूजा करते हैं। वे बुद्धि देवता हैं। गुरु जी ने कृष्ण बलराम को आशीर्वाद दिया। गणेश मंदिर चलते हैं, जब सब मंदिर में ध्यान लगा रहे थे तब कृष्ण व बलराम को भूख लगी थी।
वह गणेश जी को भोग लगाने के लिए जो लड्डू पड़े थे, वे कृष्ण भगवान ने खा लिए और अपने साथियों को बांट दिया। जब उनके पिताजी और गुरुजी गणेश वंदना कर के हटे तो देखा गणेश जी की आगे पूरी थाली खाली पड़ी थी वो कहने लगे लड्डू कौन खा गए, तब सब बोलने लगे गणेश जी खा गए।
सुबह के सत्र में श्री चैतन्य लीला का आयोजन सुबह छह से नौ बजे तक किया गया, जिसमें दिखाया गया कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने किस प्रकार संन्यास लिया और किस प्रकार संन्यास के आगे वह अपनी माता से मिलने घर पहुंचे। इस मौके पर डॉ. डीसी गर्ग, राकेश बंसल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अनिल गोयल, राजकुमार गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल, जगमोहन कोहली मौजूद रहे।