फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees welcomed the Prabhatpheri with a shower of flowers

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से प्रभातफेरी का किया स्वागत

Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed the Prabhatpheri with a shower of flowers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 648वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु रविदास मंदिर व्यासपुर में रविवार सुबह पहली प्रभातफेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
प्रभातफेरी 11 दिन तक निकाली जाएगी। रविवार सुबह प्रभातफेरी को बिजली निगम से सेवानिवृत्त ज्ञान चंद व उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ टोनी ने रवाना किया। इसके लिए श्री गुरु रविदास मंदिर सभा की तरफ से पिता-पुत्र को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं प्रभात फेरी का राजकुमार, बबली व माता कॉलोनी निवासी शशि के घर पर भव्य स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद सुबह साढ़े तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। भरत, सागर ने पवित्र ज्योत के साथ आंबेडकर नगर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामजी लाल एंड मंडली ने गुरु रविदास जी की अमृत वाणी से संगत को निहाल किया। हैप्पी, आशु अंटवाल, श्याम लाल, धर्मदास, राजेश कुमार, राकेश कुमार उर्फ सेठी, हर्ष ने बताया कि गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को कस्बा में विशाला शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर चौराही रोड, छोटा बस स्टैंड पर भीमराम आंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक से होते हुए वापस छछरौली रोड से मंदिर में संपन्न होगी। 12 फरवरी को सुबह 10 बजे मंदिर में हवन व दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। रात आठ बजे मंदिर में गुरु रविदास जी का जागरण होगा। इस मौके पर लछमण, मनदीप, नीरज, निकेश, पाली, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed