Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees throng Kapalmochan for Panchbhikhi Snan

Yamuna Nagar News: पंचभीखी स्नान के लिए कपालमोचन में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 21 Nov 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees throng Kapalmochan for Panchbhikhi Snan
ऋणमोचन सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Self
व्यासपुर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में पंचभीखी स्नान के साथ धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु शुक्रवार को कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। वीरवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अलसुबह से ही तीनों सरोवरों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गऊ-बच्छा घाट पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और सरोवरों में दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंचभीखी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। सुबह से देर शाम तक तीनों सरोवरों में स्नान का सिलसिला जारी रहा। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों पर जमकर खरीदारी भी की। शाम को वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं ने भी खरीदारी के लिए समय निकाला।
विज्ञापन

एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों सरोवरों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में सेवाएं देंगे। कपालमोचन और ऋणमोचन सरोवर में नाव तैनात की गई हैं। नावों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जा चुका है। घाटों और मेला क्षेत्र में सफाई के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मेले में खच्चर-घोड़ों की मंडी भी लगाई गई है। संवाद

ऋणमोचन सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

ऋणमोचन सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Self

ऋणमोचन सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

ऋणमोचन सरोवर में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed