फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees started reaching Kapalmochan and took a dip in the lakes

Yamuna Nagar News: कपालमोचन पहुंचने लगे श्रद्धालु, सरोवरों में लगाई डुबकी

Fri, 08 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees started reaching Kapalmochan and took a dip in the lakes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। अंतरराज्यीय कपालमोचन-आदिबद्री मेला 11 नवंबर से शुरू होना है। वहीं श्रद्धालु अभी से मेला क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। इनमें काफी श्रद्धालु गुरुवार को कपाल मोचन स्थित सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। साथ ही उन्होंने यहां बने तीर्थ स्थलों के दर्शन करने सहित लगी दुकानों पर खरीदारी की।
बिलासपुर एसडीएम एवं मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु यहां के कपाल मोचन, ऋण मोचन व सूरज कुंड तीनों पवित्र सरोवरों में क्रमवार स्नान, दीपदान और तीर्थ स्थलों के दर्शनों के लिए आते हैं।
विज्ञापन

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें, ऐसे अधिकारियों के प्रयास रहेंगे। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा सांस्कृतिक कार्य विभाग के कलाकार गीतों, भजनों व लोक गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं व यात्रियों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध पुलिस विभाग की ओर से किए जाएंगे। पूरे मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। मेले के दौरान नशीली दवाओं व नशीली चीजों की विशेष रूप से चेकिंग की जाएगी। मेला क्षेत्र में सेक्टर वाइज फायर ब्रिगेड के सात दमकल वाहन तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed